संदेश

अपनी पहचान

चित्र
अपनी पहचान 1 :  “जब लोग आपको “COPY” करने लगें तो समझ लेना जिंदगी में “SUCCESS” हो रहे हों.” 2 :  “कमाओ…कमाते रहो और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे.” 3 : “जिस व्यक्ति का लालच खत्म, उसकी तरक्की भी खत्म.” 4 :  “यदि “Plan-A” काम नही कर रहा, तो कोई बात नही 25 और Letters बचे हैं उन पर Try करों.” 5 : “जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की.” 6: “भीड़ हौंसला तो देती हैं लेकिन पहचान छिन लेती हैं.” 7 : “अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती हैं.” 8 : “कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता.” 9 : ” महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है.” 10 : “जिस चीज में आपका Interest हैं उसे करने का कोई टाईम फिक्स नही होता. चाहे रात के 1 ही क्यों न बजे हो.” 11 : “अगर आप चाहते हैं कि, कोई चीज अच्छे से हो तो उसे खुद कीजिये.” 12 : “सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते.” 13 : ” जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं....

बेहतर बनने का मौका

चित्र
बेहतर बनने का मौका ** शिक्षक से सवाल करना अच्छी बात है क्योंकि यह आपको ज्ञान के मार्ग की ओर ले जाता है। **नींद से इतना भी प्यार न करो कि मंज़िल भी ख्वाब बन जाए। **परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। **भगवान सब सुनता है सिर्फ सच्चे दिल से श्रद्धा से उस से मांगना चाहिये। जितना दिया भगवान ने उसमें खुश रहो। और जो नहीं तुम्हारे पास उसके लिए भगवान को कोसना बंद करो। **कोई चीज़ आसानी से मिल जाये, उसमें ज्यादा मजा नहीं आता। भोजन अगर थाली में परोस के मिल जाये तो उसमें इतना मजा नहीं आता बजाये की खुद बना के थाली में परोसना उस खाने का मजा अलग ही आता है।  **जिंदगी में कब क्या हो जाये कोई कह नहीं सकता न किसी को पता इसलिये कभी बेपरवाह हो कर मत बैठो पता नहीं कब क्या हो जाये , हमेशा तैयार हो कर बैठो चुनौतियां का सामना करने के लिए क्यूंकि चुनौतियां कभी भी आ सकती है और अवसर भी कभी मिल सकता है। **जिन्दा रहना तो ठोकरें खाना सीख लीजिये , ठोकरों से घबराइए मत, भीकरो मत। **दूसरों से हमेशा ऐसे बात करो कि कभी वापिस लेनी पड़े तो बुरा न लगे। **दयालु बनो कमजोर नहीं, ज्ञानी बनो अहंकारी नहीं। **कोशिश करने वालो...

समय लौटकर नहीं आता

चित्र
समय लौटकर नहीं आता वक्त सबका आता है, कोई बिखर जाता है, कोई निखर जाता है।।। 1.समय और समझ खुश-किस्मत लोगों को एक साथ मिलते हैं क्योंकि अक्सर इंसान को समय पर समझ नहीं होती तो वहीं जब समझ आती है, तब तक उसके पास समय खत्म हो चुका होता है. 2.समय वो है जिसे हर कोई ज्यादा से ज्यादा पाना चाहता है, लेकिन हकीकत ये भी है कि हर कोई इसका गलत तरीके से उपयोग करता है। 3.समय आपके जीवन का वह सिक्का है, जिसे कैसे खर्च करना है इसे आप और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं। यदि आप इसे सही तरीके से खर्च करते हैं तो ठीक नहीं तो दूसरे इसे अपने तरीके से खर्च कर देंगे। 4.यदि जीवन में किसी को कुछ देना हो तो अच्छा समय देना चाहिए क्योंकि किसी को दी कोई भी चीज वापस ली जा सकती है, लेकिन दिया गया अच्छा समय वापस नहीं लिया जा सकता है। 5.समय और जिंदगी दुनिया के सबसे अच्छे टीचर हैं। जिंदगी जहां समय का सदुपयोग करना सिखाती है तो वहीं समय जिंदगी की कीमत बताता है। मनुष्य के जीवन में समय को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि यह चले जाने के बाद कभी लौटकर नहीं आता है। यही कारण है कि समय को सबसे अनमोल चीज माना गया है। म...

सफलता के लिए योजना बनाए

चित्र
Planning important  योजना बनाए कभी – कभी आप मन में योजना बनाते है। उसे एक से दो हफ्ते बराबर पूर्ण करते है। फिर किसी कारण के वजह से वह छूट जाता है। तो उसके बाद आपको उस योजना में काम करने का मन नहीं करता। इसी के लिए इस योजना तालिका का उपयोग करना है। योजना तालिका के कुछ अन्य लाभ – *सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की ,अभी आप के पास सफलता को हासिल करने का मार्ग “योजना तालिका” रूप में है। *योजना होने के कारण अभी आपको स्पष्ट रूप से मालूम है ,सफलता हासिल करने के लिए आपको क्या – क्या करना है। *योजना का रोज पालन करने से लक्ष्य के प्रति काम करने की अपने मन और दिमाग को आदत हो जाती है। एक बार आपको लक्ष्य के ऊपर काम करने की आदत हो जाती है, तो फिर आपको काम करना नहीं पड़ेगा वो आपसे अपने – आप होने लगेगा। *लक्ष्य के ऊपर काम करने की आदत होने बाद अपने -आप काम करने का समय बढ़ेगा, जिससे आपके मन में एक अलग समाधान होगा।और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा की आप लक्ष्य को हासिल करोगे ही करोगे।

हर काम संभव है

चित्र
हर काम संभव है..... *जिंदगी में सारा सुधार अपने और अपने संभावनाओं के बारे में विश्वास बदलने से होता है । निजी विकास के लिए आपको यह विश्वास बदलना होगा कि आप क्या कर सकते हैं। और आपके लिए क्या संभव है ।क्या आप अपने आमदनी दोगुनी करना चाहेंगे? *जाहिर है चाहेंगे! बुनियादी सवाल है: क्या आप इसे संभव मानते हैं? क्या आप आमदनी तिगुनी करना चाहेंगे? क्या आप इसे संभव मानते हैं? *आपकी शंका का स्तर जो भी हो,मुझे एक सवाल पूछने की अनुमति दें। क्या पहले नौकरी में मिली पहली तनख्वाह के बाद से अब तक आपकी आमदनी दोगुनी या तिगुनी नहीं हुई है? आपने जब कमाना शुरू किया था तब की तुलना में क्या इस वक्त आप बहुत ज्यादा नहीं कमा रहे हैं ?क्या इस तरह आप खुद ही या साबित नहीं कर चुके हैं कि आपने आमदनी को दोगुना या तिगुना करना संभव है ? *और आप पहले जो कर चुके हैं उसे आप दोबारा शायद बार-बार कर सकते हैं, *बस शर्त यह है कि आप सीख ले कि इसे कैसे किया जा सकता है आपको तो बस यकीन करना होगा कि यह संभव है। *नेपोलियन हिल ने कहा था :- इंसान का दिमाग जो सोच सकता है, और यकीन कर सकता है,उसे वह हासिल भी कर सकता है *इंसान और...

समय और शिक्षा का सही उपयोग

चित्र
समय और शिक्षा का सही उपयोग... 1."कड़ी मेहनत आपको वहां पहुंचा देती है जहां अच्छी किस्मत शायद आपको पहुंचा दे । “ 2.” केवल ज्ञान ही ऐसा अक्षर तत्व है जो कहीं भी, किसी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता l “ 3."“समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है l “ 4.“ना कभी भागे और न हीं कभी रुके, बस हमेशा चलते रहे, यही एक विधार्थी की सफलता का मूलमंत्र है l” 5.“शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं होती भले ही वो किसी भी तरह की ग्रहण की गई हो l” 6.“एक सामान्य जिंदगी जीने के लिए इंसान को रोटी कपड़ा मकान के अलावा अगर इंसान को किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वो है सिर्फ शिक्षा l”  – अमिताभ बच्चन “विधा एक कामधेनु के समान है जो हर मौसम में अमृत प्रदान करती है वह विदेश में एक माता के समान है जो रक्षण एवं हितकारी होती है l इसलिए विधा को एक गुप्त धन कहा गया है l” – चाणक्य 7.“जिस दिन एक सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाए तब मान लीजिएगा कि आप कामयाब हो गए l” – डॉक्टर अब्दुल कलाम 8. “शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है l” – नेल...

अपने आप से सवाल पूछें....

चित्र
अपने आप से सवाल पूछें एक छात्र का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे।  1.“एक बेहतरीन किताब 100 अच्छे दोस्त के बराबर है, लेकिन एक सर्वश्रेष्ठ दोस्त पुस्तकालय के बराबर है।”- एपीजे अब्दुल कलाम 2.“शिक्षा का उद्देश्य तथ्यों को सीखना नहीं होता है बल्कि शिक्षा का मुख्य दिमाग को प्रशिक्षित करना होता है।” -अल्बर्ट आइन्स्टीन 3.“एक व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की, जब उसने कभी भी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की यानी जब हम कुछ नया करते है तभी गलतियां होना स्वाभाविक है।” -अल्बर्ट आइन्स्टीन 4.“एक हजार मील सफलता की यात्रा की शुरुआत भी एक कदम से ही होती है।” -लाओ त्सू हमने स्कूल में जो सीखा है वह सब भूलने के बाद जो याद रहता है, वही शिक्षा है। ज्ञान का निवेश सर्वोत्तम भुगतान करता है।- बेंजामिन फ्रैंकलिन 5.“इस दुनिया में किसी के साथ खुद की तुलना मत करो यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं।” – बिल गेट्स  शिक्षा भविष्य के लिए पासपोर्ट है जो आज इसके लिए तैयारी करते हैं। – माल्कॉम एक्स   शिक्षा का उच्चतम परिणाम सहनशीलता है।- हेलेन केलर शिक्षा स...

कभी हार मत मानो

चित्र
कभी हार मत मानो कभी हार मत मानो * जब परिस्थितियों गड़बड़ हो, जैसी वे कई बार होंगी। जब जिस राह पर आप चल रहे हो, उस पर चढ़ाई ही चढ़ाई हो । * जब पैसे कम हो और कर्ज के पहाड़ ऊंचे हों। और आप मुस्कुराना चाहते हो, लेकिन आह निकलती हो। जब चिंता आपको नीचे धकेल रही हो। तब अगर आराम करना हो, तो आराम करो,लेकिन हार मत मानो । * जिंदगी के मोड और घुमाव भी अजीब है । जैसा हममें से हर व्यक्ति बहुत बार सीखता है। * और कोई असफलताएं पलट जाती है जब इंसान जीत सकता था, अगर वह जुटा रहता, कभी हार मत मानो हालाकी गति धीमी नजर आती हो- आप एक और प्रहार के साथ सफल हो सकते हैं । * सफलता असफलता के भीतर छुपी होती है।  शंका के बादलों की सफेद किनारे होती है।  और आप कभी नहीं जान सकते कि आप कितने करीब हैं जब यह बहुत दूर नजर आता है, तो यह करीब ही हो सकता है । * इसलिए संघर्ष करते रहें, जब आप पर सबसे तेज प्रहार हो जब चीज सबसे बुरी नजर आए, तो कभी हार मत मानो ।।।।। A.K.EKKA

सपने देखो

चित्र
सपने देखो........ 1. इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं।  2. अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।  विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। 3. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा। 4. छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिए। शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत की जरूरत होती है, चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का। 5.किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं। 6.इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। 7.जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं। 8.यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा। A.K.EKKA

मेहनत पर विश्वास करें

चित्र
मेहनत पर विश्वास करें......  यह सरल लेकिन अविश्वसनीय रूप से प्रेरक उद्धरण धर्म और विज्ञान के बीच बहस और विवादास्पद संबंधों का वर्णन करता है। आइंस्टाइन ने यहां बताया है कि ये दोनों एक-दूसरे से समान रूप से जुड़े हुए हैं। 1. अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करें! किस्मत की आजमाईश तो जुए में होती हैं.. 2. अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए..विश्वास रखिए, परिश्रम का फल सफलता हि है…! 3. हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है 4.ज्ञान से शब्द समझ में आते हैं और अनुभव से अर्थ!! 5. जिंदगी जख्मों से भरी है वक्त को मरहम बनाना सिख लों, हारना तो है ही मौत के सामने पहले जिंदगी से जीना सिख लो। 6.थोड़ा डुबूंगा, मगर मैं फिर तैर आऊंगा, ऐ ज़िंदगी, तू देख, मैं फिर जीत जाऊंगा… 7. ठुकरा दिया जिन्होंने मुझे मेरा वक्त देख कर, कसम खाता हूं, ऐसा वक्त लाऊंगा की मिलना पड़ेगा मुझसे वक्त लेकर.. 8. सीढीयों कि जरूरत उन्हें है, जिन्हें छत तक जाना है। मेरी मंजील तो आसमान है, रास्ता भी खुद ही बनाना है। 9. मैं शुक्रगुजार हूं उन तमाम लोगों का जिन्होंने बुरे वक्त...

जिंदगी के सही फैसले....

चित्र
ज़िन्दगी के सही फैसले 1. अक्सर अकेलेपन से वहीं गुजरता है जो ज़िंदगी में सही फैंसलों को चुनता है। 2. भाग्य से जितना अधिक उम्मीद करेंगे वह उतना ही निराश करेगा, 3. कर्म में विश्वास रखो आपको अपनी अपेक्षाओं से सदैव अधिक मिलेगा। 4. जो अपनी गलतियों से सीखता है और दुसरे तरीकें अपनाता है; वह् सफल होता है। 5. ज्यादा बात करने वाले कुछ नहीं कर पाते और कुछ कर दिखानेवाले ज्यादा बात करने में यकिन नहीं रखते 6. जिस काम में काम करने की हद पार ना हो, वो काम किसी काम का नहीं! 7. ज़िंदगी सँवारने को तो ज़िंदगी पड़ी है, वो लम्हाँ सँवार लो जहाँ ज़िंदगी खड़ी है। 8. राह संघर्ष की जो चलता है; वो ही संसार को बदलता है। जिसने रातों से जंग जीती, सूर्य बनकर वहीं निकलता है। 9. मिली है अगर ज़िंदगी तो मिसाल बनकर दिखाईये, वरना इतिहास के पन्ने आजकल रिश्वत देकर भी छपते है 10. जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते है। बहादुर वो कहलाते है जो हार निश्चित हो, फिर भी मैदान नहीं छोड़ते। 11. मंजिल इंसान के हौसले आज़माती है, सपनों के पर्दे आँखों से हटाती है, 12. किसी भी बात से हिम्मत ना हारना; ठोकर ही इंसान को चलना सिखाती...

जिम्मेदारियों का बोझ.....

चित्र
जिम्मेदारियों का बोझ.. ... 1. जिनके उपर जिम्मेदारियों का बोझ होता है उनके पास रूठने और टूटने का वक्त नहीं होता है 2. जो कच्चे मकानों में जन्म लेते हैं वहीं ऊंची मिनारों को जन्म देते हैं 3. मंजिलें बड़ी ज़िद्दी होती हैं हासिल कहाँ नसीब से होती हैं मगर 4. वहाँ तूफान भी हार जाते हैं जहाँ कश्तियाँ ज़िद पर होती हैं। 5. नाकामयाब लोग दुनिया के ड़र से अपने फैसले बदल लेते है, और कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है। 6. एक समर्थ व्यक्ति के पिछे कई समर्थ साथी भी होते है। अकेला कोई कुछ नहीं होता। 7. तूफ़ान में कभी ताश का घर नहीं बनता रोने से कभी बिगड़ा मुक़द्दर नहीं संवरता 8. दुनिया को जितने का हौसला रखो..एक बार हारने से कोई फ़क़िर नहीं बनता 9. और एक बार जीतने से कोई सिकंदर नहीं बनता!! 10. कर्म भूमी की दुनिया में, श्रम सभी को करना है… 11. भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग हमें ही भरने है.. 12. कहते है काला रंग अशुभ होता है। पर स्कूल का वो ब्लैक बोर्ड लोगों की जिंदगी बदल देता है 13. बेहतर से बेहतर की तलाश करो मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो 14. टूट जाते है शीशे पत्थरों...

सोच बदलो, जिंदगी बदलो

चित्र
सोच बदलो, जिंदगी बदलो  नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं , सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं !! कश्तियां बदलने की जरुरत नहीं दिशाओं को बदलो तो किनारे खुद ब खुद बदल जाते हैं! 1.” ज़िन्दगी के हाथ नहीं होते.. लेकिन कभी कभी वो ऐसा थप्पड़ मारती हैं जो पूरी उम्र याद रहता हैं….” 2.” “ज़िंदगी” की “तपिश” को “सहन” किजिए “जनाब”, अक्सर वे “पौधे” “मुरझा” जाते हैं, जिनकी “परवरिश” “छाया” में होती हैं…।।। 3.“कपड़ों की “मैचिंग” बिठाने से, सिर्फ शरीर “सुंदर” दिखेगा। रिश्तों व हालातों से, “मैचिंग”बिठा लीजिये….. पूरा जीवन सुंदर हो जाएगा !!..” 4. “छोटी चीजों में वफादार आइए क्योंकि इनमें आपकी शक्ति नहीं है ।” – मदर टेरेसा 5.” बात कड़वी है पर सच है। लोग कहते है तुम संघर्ष* करो हम तुम्हारे साथ है। यदि लोग सच में साथ होते तो संघर्ष* की जरुरत ही नहीं पड़ती।..” 6.” खुश रहने का मतलब ये नहीं कि सब कुछ ठीक है इसका मतलब ये है कि आपने आपके दुखों से उपर उठकर जीना सीख लिया है!!” एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे है । – नेलसन मंडेला 7.“जीवन में कबि यह मत सोचो की.. मेरे से बुरा आदम...

सफलता की उड़ान

चित्र
सफलता की उड़ान 1.“इंतेज़ार करने वालो को सिर्फ उतना मिलता है !   “जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है !!” 2.“मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो ! कि सफलता शोर मचा दें !!” 3.“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !! 4.“आप तब तक नहीं हार सकतें ! जब तक आप कोशिश करना नहीं छोड़ देते !!” 5.“किसी को हरा देना बहुत ही आसान है ! लेकिन किसी को जीतना बहुत ही मुश्किल !!” 6. “जब तक किसी काम को किया नहीं जाता !  तब तक वह असंभव ही लगता है    7.“उड़ने में बुराई नहीं है, आप भी उड़े ! लेकिन उतना ही जहां से ज़मीन साफ      दिखाई    दें !!” 8. “”पसंद है मुझे उन लोगों से हारना !  जो मेरे हारने की वजह से पहली बार जीते हैं !!” A.K.EKKA

जिंदगी की कीमत

चित्र
जिंदगी की कीमत.... >-- मिट्टी का मटका और परिवार की क़ीमत ! सिर्फ बनाने वाले को ही पता होती है, तोड़ने वाले को नहीं !!” 1.”सफलता का मुख्य आधार ! सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास है !!” 2.” “ज़िन्दगी में तकलीफ कितनी भी हो कभी हताश मत होना क्योंकि धूप कितनी भी तेज़ क्यों न हो समंदर कभी सुखा नहीं होता !!” 3.”सफलता का चिराग़ कठिन परिश्रम से ही जलता है !” 4.” कामनाएं समुद्र की भांति अतिरिक्त है पूर्ति का प्रयास करने पर उनका कोलाहल और बढ़ता है ।” – स्वामी विवेकानंद 5. “कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है ! लोग तो पीछे तब आते हैं जब आप कामयाब होने लगते हैं !! 6. “खुद की तरक्की में इतना वक़्त लगा दो ! कि किसी दूसरे की बुराई करने का वक़्त न मिले !!” 7. “असंभव शब्द का प्रयोग केवल कायर ही करते हैं ! बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं बनाते हैं !! 8. “इंतजार करना बंद करो ! क्योंकि सही समय कभी नहीं आता !! 9. “मिसाल क़ायम करने के लिए ! अपना रास्ता स्वयं बनाना होता है !! 10. “यदि मंज़िल न मिले तो रास्ते बदलो ! क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियाँ बदलते हैं जड़े नही...

सफलता की रफ्तार

चित्र
सफलता की रफ्तार *ठोकरें* अपना काम करेंगी, तू *अपना काम* करता चल ... वो गिराएंगी *बार-बार,*  तू उठकर फिर से  *चलता चल ...!!* हर वक्त,  *एक-ही-रफ्तार* से, दौड़ना कतई जरुरी नहीं तुम्हारा ... *मौसम-की-प्रतिकूलता* हो,  तो बेशक  *थोड़ा सा ठहरता चल ...!!* अपने से *भरोसा* न हटे, बस ये ध्यान रहे तुम्हें सदा ... *नकारात्मक ख्याल*  दूर रहे तुझसे, उनसे  *थोड़ा संभलता चल ...!!* *पसीने-की-पूंजी* लूटाकर, दिन रात मंजिल की राह में ... *दिल-के-ख़्वाबों* को, जमीनी *हकीकत* में बदलता चल ...! एक दिन में नहीं लगते, किसी भी पेड़ पर फल  कभी भी ... *पड़ाव-दर-पड़ाव* ही सही, अपनी  *मंजिल-की-ओर*  सरकता चल।

सफलता का गुरु मंत्र

चित्र
“शिक्षा की जड़ें कड़वी होती हैं लेकिन फल मीठा होता है।” – अरस्तु  “सफल और असफल लोग अपनी क्षमताओं में बहुत भिन्न नहीं होते हैं। वे अपनी क्षमता तक पहुँचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं”-  जॉन मैक्सवेल “महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि हर बच्चे को पढ़ाया जाना चाहिए, बल्कि हर बच्चे को सीखने की इच्छा दी जानी चाहिए।” –  जॉन लुबॉक “जो आप नहीं कर सकते, उसे आप जो कर सकते हैं उसमें हस्तक्षेप न करने दें ।” – जॉन वुडन    “जो कोई भी अपने जीवन में एक बच्चे की मदद करने के लिए कुछ भी करता है वह मेरे लिए एक नायक है ।” – फ्रेड रोजर्स   “जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

इंसान के जीवन में परीक्षा

 परीक्षा 1.जिस प्रकार चंदन को काटकर टपकर घिसकर और पीट कर उसकी पहचान की जाती है इस तरह त्याग सेल गुण और कम इन चार प्रकारों से मानव की भी परीक्षा की जाती है। -----"चाणक्य" 2.दाता की परीक्षा अकाल में,शूरवीर की युद्ध में, मित्र की आपातकाल में,पत्नी की निर्धनता में अच्छे कुल की विपत्ति में,प्रेम की परोक्ष में और सत्य की संकट में होती है। ----"शिव पुराण" 3.विद्यार्थी की परीक्षा जब तक नहीं होती वह उसी की तैयारी में लगा रहता है लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाने के बाद भावी जीवन संग्राम की चिंता उसे हतोत्साह कर दिया करती है उसे अनुभव होता है कि जिन साधनों से अब तक मैं सफलता प्राप्त की है वह इस नए विस्तृत आगम्य क्षेत्र में अनुपयुक्त है ----"प्रेमचंद" 4. ईश्वर जिन पर कृपा करना चाहता है उनकी कभी-कभी इन्तेहाई परीक्षा लेता है। ----"महात्मा गांधी" 5. स्वर्ग में ऐसा कोई मुकुट धारी नहीं है जो यहां क्रूस धारी ना रह चुका हो। ----"स्पर्जिन"

सफल इंसान

चित्र
“Success की सबसे खास बात है की, वो मेहनत करने वालों पर फ़िदा हो जाती है।” “दूसरों के चेहरे हम याद रखें हमारी ऐसी फितरत नहीं लोग हमारा चेहरा देख के अपनी फितरत बदल ले ऐसी हमारी फितरत है।” “जिसने भी खुद को खर्च किया है, दुनिया ने उसी को Google पर Search किया है।” “या तो आप अपनी Journey में लग जाओ ,नहीं तो लोग आपको अपने Journey में शामिल कर लेंगे।

दुनिया सिर्फ तमाशा देखती है

  दुनिया सिर्फ तमाशा देखती है –  एक बार घर में आग लग गयी और सभी लोग उस आग को बुझाने में लगे। उस घर में एक चिड़िया का घोंसला भी था तो वो चिड़ियाँ भी अपनी चोंच में पानी भरती रही और आग में डालती रही। वो बार बार जाकर पानी लाती और आग में डालती। एक कौआ ये देख रहा था और वो चिड़िया से बोला, “अरे पगली तू कितनी भी मेहनत कर ले तेरे बुझाने से ये आग नही बुझेगी।” तो उस पर चिड़ियाँ बोली, “मुझे पता है, मेरे बुझाने से आग नही बुझेगी लेकिन जब भी इस आग का जिक्र होगा, तो मेरी गिनती बुझाने वालों में होगी और तेरी गिनती तमाशा देखने वालों में।” हमारी जिंदगी में भी ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो हमारी मेहनत नहीं बल्कि हमारे हारने का तमाशा देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को पहचानना ज्यादा मुश्किल नहीं है ये वही लोग होते हैं जो आपको बात बात पर ताना मारते हैं। ये लोग आपको हमेसा discourage करते रहते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से खुद को हमेशा दूर रखना और याद रखें की आप अकेले ही बहुत कुछ कर सकते हैं, बस खुद पर विश्वास जरूरी है। Amit kumar Ekka